Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Gonda : 25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

संवाददाता

गोंडा। 25 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद गोंडा के मतदान केन्द्रों पर विभिन्न समारोह आयोजित किये जायेंगे और मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही समारोह में भाग लेने वाले मतदाताओं को शपथ दिलाई जायेगी कि ‘हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुये, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुये बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।’ यह जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद के सभी कार्यालयों में 25 जनवरी को अपराह्न 01 बजे कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुये राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा आयोजित कार्यक्रम में सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को सामूहिक रूप से मतदाता शपथ दिलाई जाए। साथ ही फोटोग्राफ्स भी भेजा जाए। यह सभी कार्यालयाध्यक्ष सुनिश्चित करेंगें।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular