Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 22 मुकदमों में वांछित निलम्बित उप निबंधक गिरफ्तार

Gonda : 22 मुकदमों में वांछित निलम्बित उप निबंधक गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भू-सम्पत्तियों के फर्जी बैनामे व वसीयत के दर्ज 22 मुकदमों में वांछित चल रहे प्रभारी उपनिबंधक सौरभ सिंह को शुक्रवार को जिले की विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज यहां बताया कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भू-सम्पत्तियों के फर्जी बैनामे व वसीयत के दर्ज करीब तीन दर्ज अभियोगों की विवेचना शासन से गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी) कर रही है। कुछ अभियोगों की विवेचना जिले की एसआइटी कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत अम्बेडकर चौराहे के पास से कई मुकदमों में वांछित अभियुक्त सौरभ सिंह पुत्र दया शंकर सिंह निवासी धुसवा मनकापुर जनपद गोंडा को एसआइटी ने गिरफ्तार कर लिया गया। सौरभ पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथी भूमि घोटालों के मुख्य आरोपी बृजेश कुमार अवस्थी से मिलकर षड़यंत्र रचकर रजिस्ट्री कार्यालय के बजाय अभियुक्तों के घरों में विलेख का निबन्धन किया था। इसके अलावा गोंडा में प्रभारी उप निबन्धक के रूप में कार्यरत रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अन्य जनपदों से सम्बन्धित कई फर्जी वसीयतों को गलत तरीके से यहां पंजीकृत किया। परिणाम स्वरूप पंजीकरण के नियमों का उल्लंघन किया गया। एसपी ने कहा कि ऐसी सभी वसीयतों में मृतक अन्य जनपदों के निवासी थे, किन्तु वह वसीयत स्थानीय अधिवक्ता द्वारा तैयार की गयी व पंजीकृत करायी गयी। इतना ही नहीं, गैर जनपद की सभी वसीयतें वसीयतकर्ता की मृत्यु के एक-दो दिन पूर्व ही पंजीकृत कराई गईं। इस प्रकार सौरभ सिंह ने शासकीय जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय अभियुक्तों के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचते हुये गलत तरीके से पंजीकरण की कार्यवाही की। एसपी ने बताया कि इस प्रकार अन्य जनपदों में निवासित कई असहाय व गरीब लोगों की जमीनें भी उनकी जानकारी के बिना ही अभियुक्तों द्वारा हड़प ली गयी, जिसमें भी इनका पूरा सहयोग रहा। जनपद गोंडा में गठित एसआईटी द्वारा मुख्य रूप से फर्जी बैनामे व वसीयतों से सम्बन्धित मुकदमों की विवेचनाएं की जा रही हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में फर्जी वसीयत से सम्बन्धित दर्ज 22 अभियोगों में भी सौरभ सिंह नामजद अभियुक्त हैं। एसपी ने बताया कि देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा विवेचक व गिरफ्तार कर्ता टीम को 25 हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। बता दें कि जिले में भूमि घोटाला उजागर होने के बाद उप निबंधक सदर कार्यालय में अभिलेखों से छेड़छाड़ करने के मामले में लचर पर्यवेक्षण के लिए दोषी ठहराते हुए शासन ने अब तक आधा दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को निलम्बित कर दिया है। इनमें उप निबंधक सदर पद पर तैनात सुश्री सुधा यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने इस प्रकरण में वादी मुकदमा बनकर पहली प्राथमिकी स्वयं थाना कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी और उन्होंने ही अभिलेखों की जांच के उपरान्त 47 संदिग्ध मामलों का खुलासा किया था। डीआइजी उपेन्द्र अग्रवाल ने जनपद वासियों से अपील किया है कि यदि किसी भी व्यक्ति के साथ फर्जी बैनामा अथवा वसीयत के आधार पर फ्राड किया गया हो, तो वह उन्हें अपनी शिकायत दे सकता है। प्रकरण में जांच करवाकर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार अपेक्षित सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी।

*प्रिय मित्रों*

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना” और 07 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे आरजे कबीर के साथ सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा”(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे नील, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।*

*रेडियो अवध ऐप के Schedule पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए हमें शाम 6 से 7 बजे के मध्य 9565000908 पर कॉल कर सकते हैं।*

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : 9452137310 (केवल वॉट्स ऐप मैसेज) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

RELATED ARTICLES

Most Popular