Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 18 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद

Gonda : 18 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार को प्रशासन ने छापेमारी करके कालाबाजारी के लिए धर्म कांटे पर लाकर रखे गए 18 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद किया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। कर्नलगंज के उप जिलाधिकारी भारत भार्गव ने बताया कि उन्हें मनोज सिंह धर्म कांटा कादीपुर पर बड़े पैमाने पर सरकारी खाद्यान्न रखे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर उन्होंने नायब तहसीलदार और क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया था। इन अधिकारियों के पुलिस कर्मियों के साथ छापेमारी में मौके से 11 बोरी सरकारी चावल व सात बोरी गेहूं धर्मकांटा के पास से बरामद की गई। धर्म कांटे के कर्मचारी अभिषेक जायसवाल ने जांच अधिकारी को बताया कि बीते 24 मार्च 2024 को सरकारी खाद्यान्न को ठेकेदार विकास यादव के कहने पर सोनू सिंह नामक व्यक्ति द्वारा लाकर यहां रखा गया था, जिसे आज अधिकारियों ने बरामद किया है। एसडीएम ने कहा कि बरामद सरकारी खाद्यान्न को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए डीएम को सूचना भेजी जा रही है।

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular