Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : 12 से ब्लाकों व नगर निकायों में लगेगा कैम्प

Gonda : 12 से ब्लाकों व नगर निकायों में लगेगा कैम्प

संवाददाता

गोंडा। आगामी 12 से 18 दिसम्बर तक वृद्धावस्था पेंशन, पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन योजना के पेंशनरों के लिए समस्त ब्लाकों व नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘पेंशन कैम्प’ का आयोजन किया जायेगा। इस कैम्प में कोई भी पेंशनर अपने आधार कार्ड व बैंक पास बुक के साथ पहुंचकर अपना आधार प्रमाणीकरण करा सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किये गये हैं। पेंशन योजनाओं में आधार की प्रगति में तीव्रता लाये जाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैम्प में नवीन आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए आवेदक को अपना आनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक अभिलेख (वृद्धावस्था पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निराश्रित महिला पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र तथा दिव्यांगजन पेंशन हेतु आयु सम्बन्धी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगजन प्रमाण पत्र) कैम्प में जमा करना होगा, जिसके बाद वहां के कर्मचारियों द्वारा उसे ब्लाक व तहसील में जमा कर आगे की कार्यवाही करायी जायेगी। पेंशन कैम्प में उक्त योजनाओं के सम्बन्ध में किसी भी समस्या का निराकरण कराया जा सकता है। सीडीओ ने सभी पेंशनरों से अपील किया है कि आधार प्रमाणीकरण कराना है या नवीन आवेदन पर कार्यवाही करानी है अथवा उन्हंे किसी प्रकार से कोई पेंशन सम्बन्धी समस्या है, तो कैम्प में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।

डीएम ने की सड़क निर्माण के प्रगति की समीक्षा

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से संबंधित सड़क निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में एक्सईएन प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-एक, निर्माण खंड-दो एवं एक्सईएन आरईडी तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से सड़क निर्माण के प्रगति के संबंध में गहन समीक्षा की। समीक्षा में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित निर्माण खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि निर्माणाधीन सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराएं तथा जिन सड़कों का निर्माण कार्य धनाभाव के कारण नहीं हो पा रहा है। उनके लिए शासन स्तर से धनराशि की मांग समय से कर लिया जाए ताकि सड़कों का निर्माण कार्य समय से कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्रशेखर, एक्सईएन प्रांतीय खंड प्रमोद त्रिपाठी, निर्माण खंड-एक लालजी, निर्माण खंड टू बीके त्रिपाठी, एई आरईडी एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda : 12 से ब्लाकों व नगर निकायों में लगेगा कैम्प

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular