संवाददाता
गोंडा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में 115 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री के रूप में पुस्तकों एवं 120 छात्र छात्राओं को यूनिफार्म वितरित किया गया। छात्र कल्याण समिति के संयोजक प्रो. केएन पांडेय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष वर्षा सिंह और सचिव उमेश शाह ने विद्यार्थियों को अध्ययन हेतु प्रेरित किया तथा इस हेतु आने वाली किसी भी कठिनाई के निवारण हेतु हमेशा साथ देने का आश्वासन दिया। छात्र कल्याण कोष के सदस्य मनीष शर्मा ने बताया कि यह मदद विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन के साथ उनकी पढ़ाई को सुगम बनाने के लिए है। प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के अध्ययन में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा और उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने में महाविद्यालय निरंतर सहायक बनेगा।

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
