जानकी शरण द्विवेदी/कल्बे आबिद
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बीती रात 10 थानों पर नए प्रभारियों को तैनात करते हुए 35 निरीक्षक व उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया है। लापरवाह व गैर जिम्मेदारी से काम करने वाले दो थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर भी कर दिया है। कार्यभार संभालने के बाद से जिले के नए एसपी अंकित मित्तल व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने बीती रात जिले के आधे से अधिक थानों पर नई तैनाती की है। एक सप्ताह पूर्व ही नगर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बनाए गए शमशेर बहादुर सिंह को हटाकर तरबगंज का नया प्रभारी बनाया गया है। सुरेश गुप्ता को नगर कोतवाल बनाया गया है। खोंडारे के थानाध्यक्ष विद्या सागर पांडेय व धानेपुर के थानाध्यक्ष ब्रह्मानन्द सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कुछ चौकी प्रभारी भी नए तैनात किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए संलग्न सूची देखें :


Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
