समाज है आराध्य हमारा, सेवा है आराधना
भारत माता के वैभव की,सेवा व्रत से साधना !!
गोंडा । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजन में सेवा भारती द्वारा
अवध रसोई कोविड 19 महामारी के दृष्टिगत लगातार शहर के विभिन्न चौराहों पर भोजन वितरण किया जा रहा है साथ ही साथ आइसोलेशन वाले मरीज़ों हेतु स्वयंसेवकों द्वारा उनके घर पर ही भोजन पहुंचाया जा रहा है , अवध रसोई में दोपहर के भोजन का समय 12 से 2 बजे व रात्रि का 8 से 10 बजे किया निरंतर संचालित है
इस अवधि में लोग अवध रसोई से भोजन प्राप्त कर सकते हैं अवध रसोई आरंभ होते ही अनेकों यात्रियों व अन्य लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं , होम आइसोलेशन वाले परिवारों या अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है 94151 20999 व 8090326056 , इस सेवा कार्य में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, संस्कार भारती इत्यादि अनुषांगिक संगठनों के भी कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी सेवा दे रहे हैं । या जानकारी प्रचार विभाग के जितेंद्र पांडेय हलचल ने दी।

