Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : हाफ मैराथन के विजेताओं का एसपी ने किया सम्मान

Gonda : हाफ मैराथन के विजेताओं का एसपी ने किया सम्मान

संवाददाता

गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पांच किमी की हाफ मैराथन का आयोजन मंडी समिति से पुलिस लाइन तक किया गया। 30वीं वाहिनी के कमाण्डेन्ट त्रिभुवन सिंह और एएससपी शिवराज ने हरी झण्डी दिखा कर इसका शुभारम्भ किया। हाफ मैराथन में पुलिस अफसर, सभी एसएचओ, पुलिस व पीएसी के कुल 542 जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभाग किया। सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम, प्रशिक्षु डिप्टी एसपी शिल्पा वर्मा, एसएचओ धानेपुर संजय कुमार गुप्ता, एसएचओ खरगूपुर कुबेर तिवारी, एसएचओ उमरीबेगमगंज मुकेश पाण्डेय सहित सभी ने हाफ मैराथन पूरा किया। इसमें पहले स्थान पर डीसीआरबी शाखा में तैनात आरक्षी नवीन प्रताप सिंह रहे। दूसरे स्थान पर आरक्षी सुलभ (आरटीसी), तीसरे स्थान पर आरक्षी दिनेश सिंह थाना कोतवाली देहात, चौथे स्थान पर आरक्षी विकास (आरटीसी) और पांचवें स्थान पर आरक्षी मुलायम सिंह (आरटीसी) रहे। आरक्षी नवीन प्रताप सिंह को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र और ढाई हजार नकद, द्वितीय स्थान पर रहे को सुलभ को दो हजार, तृतीय स्थान पर रहे दिनेश को 1500 का नकद इनाम दिया गया। दो अन्य विजेताओं को एक-एक हजार का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

Gonda : हाफ मैराथन के विजेताओं का एसपी ने किया सम्मान

यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular