Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : हत्या के जुर्म में दो बेटों समेत पिता को...

Gonda Capsule : हत्या के जुर्म में दो बेटों समेत पिता को उम्र कैद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने करीब 11 वर्ष पूर्व हुई एक हत्या के मामले में पिता व दो पुत्रों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद तथा 25-25 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के निवासी बिशुन कुमार ने 19 अप्रैल 2012 को स्थानीय थाने पर इस आशय की शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी बहन श्रीमती की शादी खजुरी तुर्काडीहा निवासी मुकेश के साथ घटना से करीब चार वर्ष पूर्व की थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसके बहनोई मुकेश, उनके भाई विनय बहादुर तथा बहनोई के पिता श्रीप्रकाश बहन को प्रताड़ित किया करते थे। घटना के दिन सभी लोगों ने मिलकर उसकी बहन को मारा पीटा था। इसकी सूचना मिलने पर बिशुन कुमार अपने भाई विनय कुमार के साथ बहन के घर गया था। वहां बातचीत के दौरान मुकेश ने विनय कुमार को चाकू मार दिया। परिणाम स्वरूप वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। इस सूचना पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर प्रकरण की विवेचना के उपरान्त तीनों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय पर प्रेषित किया। विनय सिंह के अनुसार, परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) पूजा सिंह ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करने तथा अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं को सुनने के उपरान्त निर्णय सुनाते हुए दो सगे भाइयों व पिता समेत सभी तीन अभियुक्तों को ग़ैर इरादतन हत्या के लिए दोषी करार देते हुए उम्रकैद व 25-25 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि अभियुक्तों को सजा दिलाने में मॉनिटरिंग सेल व थाना मोतीगंज के पैरोकार मुख्य आरक्षी धनवंत कुमार यादव ने प्रभावी भूमिका निभाई।

चार बच्चों का बाप पांच बच्चों की मां संग फरार

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चार बच्चों की मां एक महिला ने पांच बच्चों की मां को लेकर फरार हुए अपने पति को खोजने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि यदि उसके पति को खोजा नहीं जा सका, तो वह अपने बच्चों के साथ आत्म हत्या करने को विवश होगी। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की निवासी महिला पूना पत्नी पन्ने ने बताया कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी करीब दो महीने पहले अपने चार बच्चों (दो बेटी व दो बेटे) को छोड़कर क्षेत्र की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग में पड़कर उसे लेकर फरार हो गया। उस महिला के भी पांच बच्चे हैं। इसके बाद से वह कई बार स्थानीय थाने सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर अपने पति को खोजने की गुहार लगाई किन्तु अब तक उनका कहीं पता नहीं चला। अब वह बच्चों के साथ दाने-दाने को मोहताज हैं। महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने पति को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि यदि उसके पति को खोजकर न लाया गया तो वह अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने को विवश होगी। नवाबगंज के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडेय ने बताया कि थाने पर इस सम्बंध में अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना के चार नए मरीज मिले

गोंडा जिले में लगातार करोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिले में वर्तमान समय में 21 सक्रिय मरीज मौजूद हैं। सभी का कोविड-19 हॉस्पिटल और उनके घरों पर उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनका बेहतर देखभाल किया जा रहा है। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन 200 से ज्यादा कोरोना वायरस की जांच रही हैं। लोगों को मास्क लगाने की भी सलाह दी जा रही है, ताकि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण में कोई व्यक्ति न आए और अपने आप को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सके। लगातार जिला प्रशासन द्वारा शहरों में और गांव में दवाइयों का छिड़काव भी कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में 17 कोरोना से पीड़ित मरीज थे और 4 नए मरीज मिलने के बाद अब कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 21 हो गई है। अधिकांश मरीज अपने घरों पर रहकर इलाज कर रहे हैं।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular