Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : हत्या के जुर्म में चार को उम्रकैद

Gonda : हत्या के जुर्म में चार को उम्रकैद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने मंगलवार को करीब नौ वर्ष पूर्व हुई एक युवक की हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। मुकदमे का मुख्य आरोपी अब तक फरार चल रहा है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनोद कुमार सिंह व वादी अधिवक्ता अरविंद सिंह के अनुसार, बाराबंकी जिले के राम नगर थाना क्षेत्र के निवासी चन्द्र देव सिंह ने सत्रह जून 2014 को स्थानीय थाने पर इस आशय की सूचना दिया कि वह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी उन्हें मरका मऊ मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के पास धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। वहां जाकर देखा तो एक अधजली लाश पड़ी थी, जिसके कपड़े व चप्पल आदि सुलग रहे थे। पुलिस ने सूचना दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस बीच गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात के भगहर बुलंद निवासी सरजू प्रसाद ने स्थानीय थाने में अपने बेटे अमित कुमार शुक्ला के नौ अप्रैल 2014 से घर से निकलने के बाद वापस न लौटने के बारे में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुमशुदगी के आधार पर बाराबंकी में मिली लाश की पहचान अमित शुक्ला के रूप में हुई। वादी ने पुलिस को बताया कि पैसे के लेन देन में उसके लड़के की हत्या की गई है। पुलिस ने गुमशुदगी को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की विवेचना करते हुए सोनू उर्फ दीपक पाण्डेय व सुरेंद्र पांडेय निवासी दसियापुर, सुनील कुमार तिवारी निवासी नरायन पुर व सर्वेश दूबे निवासी मेड़ई पुरवा थाना कोतवाली देहात गोंडा के विरुद्ध आरोप पत्र अदालत पर भेज दिया। अधिवक्ता द्वय ने बताया कि परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम् कंचन ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस व दलीलों को सुनकर सभी चार आरोपियों को हत्या करने का दोषी करार देते हुए प्रत्येक को उम्र कैद व ग्यारह हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सज़ा भुगतनी होगी। इस मुकदमे का मुख्य आरोपी कप्तान मिश्रा आज तक फरार है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, रोज शाम को 6 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें कार्यक्रम “सुधर्मा“(देवराज इंद्र की सभा का नाम जिसमें अप्सराएं रंगारंग प्रस्तुति देती थीं) में।’’इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे विजय, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें! 

RELATED ARTICLES

Most Popular