जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में हुए तीन अलग-अलग हादसों में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कृष्ण कांत दूबे की पुत्री कुसुम (15) शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए निकली थी। घर के बगल में स्थित गोंडा-लखनऊ रेलवे लाइन पार करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों के तलाश करने पर उसका क्षत विक्षत शव रेल पटरी पर पाया गया। बालपुर चौकी प्रभारी विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
इसी प्रकार दूसरा हादसा शनिवार की सुबह मनकापुर-अयोध्या रेल खण्ड पर टिकरी रेलवे स्टेशन के पास हुआ। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अयोध्या से मनकापुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक युवक के आ जाने से उसकी जान चली गई। युवक की पहचान अब्दुल रहमान उर्फ अमन (20) निवासी मधवापुर थाना वजीरगंज जिला गोंडा के रूप में हुई है। मृतक के भाई मोहम्मद गनी ने बताया कि वह आज सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। स्टेशन मास्टर उमेश कुमार पाल की सूचना पर जीआरपी मनकापुर के चौकी प्रभारी हरीनाथ यादव ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीसरी घटना जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मैजापुर डीहा गांव में हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मोहम्मद शकील का पुत्र शोएब (05) शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के पास सड़क के किनारे खेल रहा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शकील की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है।
रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
क्या आप RJ बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

