Wednesday, March 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

Gonda : सड़क हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत

संवाददाता

गोंडा। मनकापुर के कोल्हार गांव निवासी तथा अधिवक्ता संघ मनकापुर के वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबिका प्रसाद सिंह (जेपी सिंह) की आज उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन गोंडा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बीते सोमवार को अपनी पत्नी के साथ मंदिर जा जेपी सिंह टिकरी जंगल में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी को भी चोटें आईं थीं। जेपी सिंह को गंभीर अवस्था में गोंडा शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान आज उनकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष रवि चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री रितेश कुमार यादव तथा वरिष्ठतम उपाध्यक्ष सुरेन्द नाथ शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर चतुर्वेदी, नंद गोपाल शुक्ला, अशोक सिंह, धनलाल तिवारी, अजय तिवारी, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, सीपी तिवारी, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव आदि तमाम अधिवक्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए अधिवक्ता समुदाय की अपूर्णीय क्षति बताया।

यह भी पढें : अब ‘आधार’ से जोड़े जाएंगे वोटर आइडी कार्ड, एक से होगी शुरुआत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular