Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में महिला समेत तीन गंभीर

Gonda : सड़क हादसे में महिला समेत तीन गंभीर

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकें आपस में टकरा गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा भेज दिया गया। दुर्घटना चौरी चौराहा के निकट कोंचा कासिमपुर-कमालपुर मार्ग पर हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सोमवार को तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों में भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से निकल रहे क्षेत्राधिकारी विनय सिंह ने वाहन रोककर सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। इस दौरान वहां डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में पहाड़ापुर निवासी प्रभावती (45), आशुतोष मिश्रा (20) निवासी गुरसड़ा तथा मोहम्मद कलीम (40) मोहम्मदपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गोंडा रेफर कर दिया गया।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular