Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन जख्मी

Gonda : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, तीन जख्मी

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सड़क पर छुट्टा जानवरों से टकराकर मंगलवार को दो मोटर साइकिलों पर सवार तीन युवक जख्मी हो गए, जबकि एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कर्नलगंज-परसपुर मार्ग स्थित चकरौत चौराहे पर दो मोटर साइकिल पर सवार चार युवक सड़क पर अचानक आ गए छुट्टा जानवरों से टकराकर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शीशामऊ निवासी प्रशान्त दूबे (17) पुत्र संजय दुबे को मृत घोषित कर दिया। प्रशान्त के साथ बाइक पर सवार संजय, आकाश तथा भोलू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। पुलिस ने प्रशान्त के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular