जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आज रात बताया कि जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत माधवपुर-दुबहा बाजार मार्ग पर गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित बोलेरो (यूपी51/एके2905) ने अनियंत्रित होकर माधवपुर निवासी सरजू प्रसाद शुक्ला (50) पुत्र रामरेखा को टक्कर मार दिया। इसके बाद तेज गति से भागने के प्रयास में अपने आगे चल रही एक मोटर साइकिल को भी टक्कर मार दिया। परिणाम स्वरूप सरजू प्रसाद शुक्ला तथा मोटर साइकिल पर सवार श्रीमती सम्मो (45) पत्नी आवेश निवासी पतिसा थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोटर साइकिल चला रहे आवेश (45) पुत्र जुम्मन व उसी पर बैठी उनकी पुत्री सोनी (16) गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस की तत्परता से बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर भादवि की धारा 304 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
