Thursday, April 9, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

Gonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

खुले में कुर्बानी करने तथा अवशेष के इधर-उधर फेंकने पर भी प्रतिबंध

केन्द्रीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने की सभी से सहयोग की अपील

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। ईद के पर्व की भांति बकरीद का पर्व भी पूरी शालीनता के साथ मनाया जाएगा। न तो खुले स्थान पर कुर्बानी होगी। न कुर्बानी के अवशेष इधर-उधर फेंके जाएंगे और न ही ईदगाह अथवा मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा की जाएगी। यह बात जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आज जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने अपील किया कि कुर्बानी से सम्बंधित किसी भी प्रकार की पोस्ट सोशल मीडिया पर न डालें। इससे किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। डीएम ने नगर निकायों के सभी अधिशासी अधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि तीन दिन तक चलने वाले इन त्यौहारों पर साफ-सफाई तथा आवश्यकतानुसार पानी का निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि आगामी 14 जुलाई से हिन्दुओं का पवित्र माह सावन भी शुरू हो रहा है, जिसमें पूरे महीने भगवान शिव को जलाभिषेक किया जाता है। कजली तीज का पर्व भी इसके बाद आएगा, जिसमें कांवडिए पवित्र नदियों से जल लाकर शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान डीजे निर्धारित सीमा से अधिक तेज नहीं बजाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के किसी के त्यौहार में परम्परा से हटकर थोड़ा सा भी अलग करने की अनुमति नहीं होगी। डीएम ने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रहा है। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश किया तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने आहवान किया कि नगर निकायों में गठित सभी निगरानी समितियों को तत्काल सक्रिय कर उनका सहयोग लिया जाय। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से अपील की कि त्यौहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ सहयोग की भावना के साथ मनाना है जिसमें समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी अहम है।

Gonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज
Gonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज


अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कहा कि जिले के 296 मस्जिदों तथा 217 ईदगाहों में बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दो कम्पनी अतिरिक्त पीएसी जिले को मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति बिल्कुल नहीं दी जाएगी। उन्होंने अपील किया कि गोवंश का वध हरगिज नहीं होनी चाहिए। यदि कोई कुर्बानी की आड़ में गोवंश का वध करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों में खलल डालने की इजाजत किसी भी व्यक्ति को नहीं होगी। यदि कोई व्यक्ति सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसकी जगह सिर्फ जेल में होगी। उन्होंने कहा कि अफवाह व सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेशों के बारे में बिल्कुल ध्यान न दें। ऐसा किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें। बैठक में कमरुद्दीन एडवोकेट, शमीम अच्छन, राजीव रस्तोगी, जसवंत लाल सोनकर, शिवा कांत शुक्ल, मौलाना मुजक्किर, ईओ संजय मिश्रा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, तरबगंज शत्रुघ्न पाठक, मनकापुर आकाश सिंह, कर्नलगंज हीरा लाल, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, सीओ सदर विनय कुमार सिंह, कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय, मनकापुर संजय तलवार, प्रशिक्षु सीओ सौरभ वर्मा व शिल्पा वर्मा, जगदम्बा प्रसाद तिवारी, महंत राघवेन्द्र मोहन जनपद के समस्त थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

Gonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज
Gonda : सड़क पर नहीं पढ़ी जा सकेगी बकरीद की नमाज

यह भी पढें : चौकी प्रभारी समेत दो निलम्बित, दर्जन भर लाइन हाजिर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular