Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों का DM ने रोका वेतन

Gonda : स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों का DM ने रोका वेतन

सीएचसी अधीक्षकों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने का निर्देश

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार पूरे फार्म पर रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों यूपी एचएमआईएस हेल्थ डैशबोर्ड, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, कम्युनिटी प्रोसेस, राष्ट्रीय कार्यक्रम नान कम्युनिकेबल डिजीज, एनसीडी, एनबीसीपी, आरएनटी सीपी, पीएमएमवीवाई, नियमित टीकाकरण, वैक्सीनेशन, जननी सुरक्षा व मातृ वंदना योजना के तहत भुगतान की स्थिति, आशा इंसेंटिव, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, ओपीडी व आईपीडी की स्थिति, प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा सीएचसी पर बेडों की ऑक्यूपेंसी की स्थिति आदि की गहन समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने चीफ फार्मासिस्ट घनश्याम पांडेय, जिला लेखा प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संदीप मल्होत्रा व डीसीपीएम डॉक्टर आरपी सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिये।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुसार जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए सभी सीएचसी अधीक्षक सीएचसी पर ही निवास करें तथा संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न प्रकार के टीकों को समय से लगवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने खराब परफॉरमेंस वाले सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में अपने सं संबंधित कार्यक्रमों में प्रगति लाएं अन्यथा उनके द्वारा कठोर एक्शन लिया जाएगा। अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिए कि आंखों की जांच कराने के लिए कैम्प आयोजित कराएं जाएं तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे का वितरण कराया जाय। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल, सीएमएस महिला अस्पताल डा. शालू महेश, डीसीपीएम डा. आरपी सिंह समस्त सीएचसी अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular