संवाददाता
गोंडा। जिले में बिजली विभाग के खेल भी निराले हैं। कहीं अधिक बिल आने से लोग परेशान हैं, तो कहीं बगैर कनेक्शन के बिल आने से लोगो को असुविधा हो रही है। ऐसे में लोग अपना जरूरी कामकाज छोड़कर विभाग की गणेश परिक्रमा कर आये हुए बिल को दुरुस्त कराने में भागदौड़ करते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के उजार पुरवा प्राथमिक विद्यालय का सामने आया है। यहां स्कूल में आवेदन के बावजूद भी बिजली का कनेक्शन आज तक नहीं है, परन्तु विभाग ने यहां बिल भेज दिया है। स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक राकेश कुमार यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में बिजली कनेक्शन के लिए पूर्व में विभाग ने आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि कई माह बाद भी यहां पर अब तक कनेक्शन नहीं हुआ और कागजों में उजार पुरवा स्कूल में लाइन चालू है जिसका बिल भी अब 1728 रुपये आ गया। उन्होंने कहा कि इस बाबत लिखा-पढ़ी की गई है और जिले से लेकर लखनऊ तक अनेक अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
