Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने मरीजों को बांटा...

Gonda : सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने मरीजों को बांटा फल

संवाददाता

गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन जनपद में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जन्म दिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी व खादी वस्त्रों की खरीददारी के साथ जिला अस्पताल तथा प्रमुख अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किया गया। गांधी पार्क में जिलाध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप एवं जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा की अगुवाई में नगर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा उनके चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन का कार्यक्रम किया गया। महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी प्रमुख वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने अपने विचार रखे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी सादगी, सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। इनका सम्पूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए पाथेय है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव ने कहा कि देश के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री शुचिता के पर्याय थे। हम सबको इनके विचारों को अपने अंदर आत्मसात करना इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रतिमा पर माल्यार्पण, खादी वस्त्रों की खरीद, गोष्ठी एवं अस्पतालों में फल वितरण के कार्यक्रम जनपद के सभी 33 मंडलों में आयोजित हुए, जिसमें मंडल के पदाधिकारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, प्रधान, बीडीसी सहित आमजन की सहभागिता रही। इस मौके पर अनुपम प्रकाश मिश्रा, नीरज मौर्या, दीपक अग्रवाल, राजेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, राजाबाबू गुप्ता, राघवेन्द्र ओझा पट्टू, नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, अनीता गौतम, आनंद विक्रम सिंह, संदीप पाण्डेय, फैसल शाह इत्यादि भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda : सेवा पखवाड़ा के समापन पर भाजपा ने मरीजों को बांटा फल

यह भी पढें : आज की महत्वपूर्ण खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular