Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सीएम के जन्म दिन पर अयोध्या में जनचेतना महारैली

Gonda : सीएम के जन्म दिन पर अयोध्या में जनचेतना महारैली

कई आपराधिक कानूनों की पेचीदगियों पर कानूनविदों व बुद्धिजीवियों के बीच बृहद चर्चा की तैयारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा (उप्र)। महिला पहलवानों के गंभीर आरोपों के बीच मुश्किलों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष एवं कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आगामी पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के जन्म दिवस पर अयोध्या में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा देश के पूज्य संतों के आहवान पर लोगों से अयोध्या के रामकथा पार्क में आयोजित जन चेतना महारैली में शामिल लोगों की अपील की गई है। महारैली में देश के शीर्षस्थ संत-महंत, राजनीतिक व्यक्तियों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अच्छे कानूनविदों को आमंत्रित करने के साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों व पड़ोसी राज्यों से 11 लाख लोगों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह ने गुरुवार को बात करते हुए कहा कि इस महारैली के माध्यम से देश भर के बुद्धिजीवियों के मध्य इस बात पर चर्चा कराई जाएगी कि गंभीर अपराधों के लिए बनाए गए कठोर कानूनों का बेजा दुरुपयोग करने वालों से निपटने का तरीका क्या होना चाहिए? उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक कितनी भी उन्नन्ति क्यों न कर लें, लेकिन मानवीय संवेदनाओं, भावनाओं, भाईचारे और मानवता की रक्षा बिना संतों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद के संभव नहीं है। जहां संतां और महापुरुषों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को अपने सुविचारों से ठीक करने की कोशिश की, वहीं राज नेताओं ने कानून बनाकर इसको रोकने का प्रयास किया है। लेकिन गैर भाजपा सरकारों ने कानून बनाते समय नफा नुकसान की परवाह किया। परिणाम स्वरूप समय-समय पर इसका दुरुपयोग होता रहा है। उन्होंने कहा कि यद्यपि ऐसा करने वाले आज सत्ता से बाहर हैं, लेकिन उनके बनाए कानून की खामियां अब भी पूरा समाज झेल रहा है। शायद यही कारण था कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तमाम कानूनों को या तो पूरी तरह से खत्म करना पड़ा अथवा उसमें संशोधन करना पड़ा। कुछ कानून आज भी इसी प्रकार की खामियां से परिपूर्ण हैं और इन कमियों को हथियार बनाकर लोग समाज में नफरत और वैमनस्यता को बढ़ावा दे रहे हैं। कानून की इस खामियों का शिकार भारत का संत समाज भी हुआ है। अगर कांग्रेस ने कानून बनाते समय उसमें गलतियां न की होतीं, तो प्रज्ञा ठाकुर जैसी साध्वी जेल कैसे जाती? माना उन्होंने हिन्दू आतंकवाद को बढ़ाया तो सवाल उठता है कि न्यायालय ने उनको बाइज्जत बरी क्यों किया? संजीव सिंह उदाहरण के साथ अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि एक नहीं, सैकड़ो उदाहरण हैं जिन पर गलत आरोप लगाकर पहले जेल मे महीनों-सालों तक रखा गया। बाद में अदालत ने बाइज्जत बरी किया, लेकिन आरोप लगाने वालां के खिलाफ कुछ नहीं हुआ। इस क्रम में वह कृपालु जी महराज, द्वारका पीठ के पूज्य संत केशवानंद जी महराज, दक्षिण भारत के पूज्य संत स्वामी नित्यानंद जी महराज और बंगलौर मठ के शंकराचार्य राघवेश्वर भारती आदि का नाम गिनाते हैं। हालांकि उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहते बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने पर बैठे महिला पहलवानों का सीधे नाम तो नहीं लिया, किन्तु अप्रत्यक्ष रूप से उन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दबाव की राजनीति करके तथा कानून की खामियों का बेजा फायदा उठाकर किसी के चरित्र पर कीचड़ उलाछने वाले लोगों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए कि भविष्य में कोई भी कानून को ‘टूल’ के रूप में इस्तेमाल न कर सके। उन्होंने कहा कि देश भर के बुद्धिजीवियों के मध्य इस मसले पर विस्तृत चर्चा करके कठोर कानून बनाने या वर्तमान कानून में अपेक्षित संशोधन करने का मांग सरकार से करने का यह बेहतरीन वक़्त है और धर्म की नगरी अयोध्या सर्वश्रेष्ठ पवित्र स्थल। तो इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 51वें जन्म दिवस पर पांच जून को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तरफ से जनचेतना महारैली का आयोजन किया गया है।
संजीव सिंह ने तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महारैली में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से लोगों को आमंत्रित किया गया है। प्रत्येक जिले के लिए एक प्रभारी तथा ब्लाक स्तर पर संयोजकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार आदि से भी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत महंतों के नेतृत्व में आयोजित की जाने वाली इस महारैली में 11 लाख लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं। आमंत्रित मेहमानों के अयोध्या में ठहरने व खानपान की व्यवस्था भी सांसद की तरफ से की जा रही है। इसके लिए कई समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने देश के बुद्धिजीवियों से अपील किया कि यदि वे भी इस प्रकार के कानून में संशोधन के हिमायती हों, तो अपना समर्थन देने के लिए पांच जून को अयोध्या अवश्य पहुंचें।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular