Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda Capsule : सीएमएस हुए कोरोना संक्रमित

Gonda Capsule : सीएमएस हुए कोरोना संक्रमित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वरशरण चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीडी गुप्ता समेत 11 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 पहुंच गई है। सीएमएस के कोरोना संक्रमित मिलने पर अस्पताल में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सीएमएस कार्यालय को सैनिटाइज करने के बाद उनके संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 75 यात्रियों की कोरोना जांच करवाई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमितों में दो बलरामपुर, एक बहराइच और एक रेलयात्री गोंडा जनपद का है।

अध्यक्ष के 103 व सभासद के 878 प्रत्याशी मैदान में

10 निकायों में अध्यक्ष के साथ 173 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति नाम वापसी से साफ हो गई है। दसों अध्यक्ष पदों के लिए अब 103 और सभासद के पदों पर 878 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद पद के पांच सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं 168 वार्डों में 878 दावेदार मैदान में डटे हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी में तीनों नगर पालिका परिषद सीटों पर अध्यक्ष पदों पर तीन के नामांकन वापस लेने से 36 उम्मीदवार मैदान में हैं। 77 सभासद के पदों से 38 ने नामांकन वापस लिया है, जिससे 436 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं सातों नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर 13 ने नामांकन वापस लिया और 67 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं सभासद के लिए 55 ने नामांकन वापस लिया है। जिससे अब 442 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह दावेदारों की स्थिति साफ हो गई है।

आग से 10 घर जले

उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गगनहा गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 लोगों के फूस के घर जलकर राख हो गए। इससे पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ही ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ननके, जगदंबा, रामफेर, गुलाब चंद्र, कृपाराम, शिव नायक, राम नायक, शिव बालक, चंदा देवी, मनीराम के फूस से बने घर और उनमें रखा सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल राजेश पाल ने बताया कि आग से पांच लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को भेजी है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज ने संजीव वर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

विष्णुपुरी से अल्पना का निर्विरोध सभासद बनना तय

नगर पालिका परिषद गोंडा के 27 वार्डों में एक वार्ड में पांच नामांकन वापस होने के बाद निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। बाकी वार्डों में चुनाव होगा। वार्ड नंबर 19 के विष्णुपुरी में अब सिर्फ अल्पना सिंह मैदान में बची हैं। इससे पहले छह उम्मीदवार थे। इसके अलावा गोंडा के 27 वार्डों में 11 और सभासद प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया है। लेकिन अन्य स्थानों पर चुनाव होना है। माना जा रहा है कि सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सभी प्रत्याशियों से वार्ता कर अल्पना सिंह के निर्वाचन की राह आसान की है। इसी तरह मनकापुर में नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं, जिसमें वार्ड नंबर छह शास्त्रीनगर से सदस्य पद के लिए वैभव सिंह, इनकी पत्नी पूनम सिंह व कृता सिंह ने नामांकन किया था। मंगलवार को कृता सिंह का पर्चा खारिज हो गया था। गुरुवार को वैभव की पत्नी पूनम सिंह ने पर्चा वापस ले लिया, जिससे वैभव सिंह निर्विरोध सभासद हो गए हैं। इसी क्रम में वार्ड नंबर नौ आजादनगर से विकास हांडा उर्फ गोपी व फिरोज ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया था। फिरोज के पर्चा वापस ले लेने से विकास हांडा भी निर्विरोध सभासद हो गए। वहीं सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक पटेल नगर से पूजा, वार्ड नंबर तीन गायत्री नगर से माधुरी, वार्ड छह शास्त्रीनगर ने पूनम सिंह व वार्ड नंबर नौ आजाद नगर से फिरोज ने पर्चा वापस लिया है। नवाबगंज वार्ड नंबर 10 से एकल आवेदन होने से अमित सिंह का सभासद बनना तय हो गया है। वहीं सभासद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों में तरबगंज से 15, बेलसर से 10 व नबाबगंज से 11 नामांकन वापस लिए गए हैं। सभासद के लिए 61 लोग मैदान में हैं। वहीं धानेपुर नगर पंचायत में सात व खरगूपुर में दो नामांकन वापस हुए हैं।

13 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिले में परिवार न्यायालय की एक अपर प्रधान न्यायाधीश और दो अपर जिला जजों समेत 13 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया है। गुरुवार को जारी सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत दो अपर जिला जज व 12 न्यायिक अधिकारियों को जिले में तैनाती मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र गुप्ता का तबादला फिरोजाबाद, पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश चंद्रमोहन चतुर्वेदी का शाहजहांपुर और परिवार न्यायालय की अपर प्रधान न्यायाधीश अफशां का तबादला बरेली कर दिया गया है। इसी क्रम में यहां सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात वीनस कुमार व आंचल चंदेल को हाथरस, हर्ष आनंद व रविंद्र कुमार रावत को आजमगढ़, रविकांत चतुर्थ को उरई जालौन, सत्य प्रकाश नरायन त्रिपाठी व सोनम गौतम को मथुरा, सौम्या मिश्रा को फिरोजाबाद, अंकिता बौद्ध को झांसी व निधि वर्मा को बागपत भेजा गया है। तबादला सूची के अनुसार हाईकोर्ट ने कानपुर नगर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरेंद्र कुमार ओझा, सुल्तानपुर के राजेश नरायन मणि त्रिपाठी व हाथरस की सिविल जज सीनियर डिवीजन अपेक्षा सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात सहारनपुर के रजत शर्मा, मथुरा की बुशरा खुर्शीद व प्रिंस जिंदल, बिजनौर के अरुण गौतम, रामपुर के रोहित सोनी व रुपाली सिंह, सुल्तानपुर की वैशाली गुप्ता, बुलंदशहर की नीतिका पांडेय और आगरा में तैनात संध्या बघेल को गोंडा में तैनात किया गया है।

बीडीओ को मिली जान से मारने की धमकी

मुजेहना के बीडीओ को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने प्रकरण की पुलिस से शिकायत की है। जिले के मुजेहना ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा के मुताबिक ब्लॉक व थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति का उसके गांव की ही कुछ लोगों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले की शिकायत तहसील दिवस में की गई थी, जिसकी जांच एडीओ पंचायत की ओर से की गई थी। जिसमें राजस्व विभाग की ओर से रास्ते का विवाद हल किये जाने का उल्लेख किया गया था। बीडियो ने बताया कि बीते 13 अप्रैल की रात को 10ः28 पर 14 सेकंड का ऑडियो व उसी रात 12ः 23 मिनट पर 14 सेकंड का ऑडियो भेजा गया था। । जिसमें उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारने की धमकी दी गई है। गुरुवार को उन्होंने धानेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पंखे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव

जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के पूरे पाठक में गुरुवार देर शाम एक नव विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में पंखे से लटकता हुआ पाया गया। इसकी सूचना परिजनों ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को दी। मृतक के मायके वालों ने दहेज के लिए मार कर लटका देने का आरोप लगाते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे पाठक के निवासी जखलेश कुमार तिवारी की पत्नी अंशी तिवारी उम्र 20 वर्ष अपने घर के कमरे के पंखे से गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि मृतक की शादी 3 गई 2022 को हुई थी तब से ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन मारते पीटते हुए प्रताडित करते रहते थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर सीओ करनेलगंज नवीना शुक्ला, थानाध्यक्ष कोडिया विद्यासागर पांडेय, चौकी प्रभारी आर्यनगर दिलीप कुमार सिंह, गजानन पाठक मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौड़िया विद्यासागर पांडेय ने बताया कि पूरे पाठक में एक नव विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में पंखा से लटका पाया गया है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

परसपुर क्षेत्र में उखाड़ी गईं तीन आरामशीनें

परसपुर इलाके में वन विभाग की प्रवर्तन दल की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर तीन अवैध आरामशीनें उखाड़ीं। प्रर्वतन दल के प्रभारी अभिषेक प्रताप वर्मा ने बताया कि मामले में वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिनमें तीन लोग नामजद किए गए हैं। शासन की ओर से अवैध आरामशीनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगी है। परसपुर के शाहपुर क्षेत्र में अवैध संचालन की सूचना मिलने पर टीम राजेश यादव, विवेक सिंह, समीर रंजन, योगेश मिश्रा व अशोक पांडेय ने मौके पर पहुंचकर आरामशीन के चबूतरे को तोड़ डाला व राड, पुली एवं चक्का जब्त करते हुए कार्रवाई की है। रिपोर्ट में संचालक अनूप, उमेश व सांवल को नामजद किया गया है।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular