संवाददाता
गोंडा। सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने गुरुवार देर शाम को गोंडा रेलवे स्टेशन पर अलाव के व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि जब तक ठंड रहेगी तबतक इसी प्रकार से अलाव की समुचित व्यवस्था यथावत जारी रखी जाए, ताकि यात्रियों और आमजन को ठंड से कोई परेशानी न होने पाए। बस अड्डे समेत अन्य जगह स्थित रैन बसेरे का भी उन्होंने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तमाम जरूरी दिशा निर्देश जिम्मेदार अधिकारियों को दिए। उन्होंने रैन बसेरा में विश्राम कर रहे मुसाफिरों से उनका हाल भी जाना। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था नगर समेत जनपद के विभिन्न इलाकों में की गई है। कहा कि नगर में उनके संचालन की स्थिति को जानने के लिए निरीक्षण किया गया है। आपको बता दे कि ठंड और कोहरे की वजह से इन दिनों लोगों की मुश्किल बढ़ी हुई है। रात में उन लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, जिनके पास गर्म कपड़े नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन अलाव जलाने के साथ ही रैन बसेरा की व्यवस्था को और बेहतर करने में लगा हुवा है। इसी क्रम में नगर समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवियों द्वारा कंबल का वितरण भी किया जा रहा है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
