संवाददाता
गोंडा। उ.प्र. साहित्य सभा के जिला संयोजक एवं प्रसिद्ध गीतकार धीरज श्रीवास्तव ने जनपद मुख्यालय पर एक बैठक कर संगठन के जिला इकाई का गठन किया। बैठक में सर्व सम्मति से वरिष्ठ साहित्यकार उमाशंकर शुक्ल ‘आलोक’ को अध्यक्ष एवं फुलवारी पब्लिक स्कूल की प्रबन्धक एवं कवयित्री नीता सिंह को मंत्री चुना गया। जनपद के प्रसिद्ध कवि साहित्य भूषण शिवाकांत मिश्र ‘विद्रोही’ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जनपद के ही प्रसिद्ध एडवोकेट एवं साहित्यकार, कथाकार राजेश ओझा को उपाध्यक्ष, युवा गीतकार एवं एडवोकेट विनय शुक्ल ‘अक्षत’ को कोषाध्यक्ष चुना गया। कवयित्री ज्योतिमा शुक्ला को सह सचिव, प्रतिभाशाली यु्वा कवि चंदन तिवारी रुद्र को संगठन सचिव, कवि आशीष श्रीवास्तव को प्रचार सचिव सहित कवि अमित कुमार ‘निर्भय’, कवि मुकेश मार्तण्ड एवं कवि हरीश ‘सजल’ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश साहित्य सभा प्रदेश के साहित्यकारों के निहितार्थ एवं पुनीत उद्देश्यों की पूर्ति हेतु गठित किया गया है। इसके संस्थापक अन्तर्राष्ट्रीय कवि एवं लोकप्रिय व्यंग्यकार सर्वेश अस्थाना तथा प्रान्तीय अध्यक्ष प्रसिद्ध गीतकार डा. विष्णु सक्सेना हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
