संवाददाता
गोंडा। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी हेतु मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता रखने वाले जोड़ें नगरीय क्षेत्र हेतु अपनी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत कार्यालय तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु अपने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं शासन के मंशा अनुरूप सामूहिक विवाह का आयोजन माह नवंबर 2022 से मार्च 2023 तक मांगलिक तिथियों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रथम चरण में 25 नवंबर को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। 25 नवंबर, 2022 को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए पात्र 10 नवंबर तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
