Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

Gonda : सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कल देर शाम तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका पति बीमार है, जिसका लखनऊ में इलाज चल रहा है। कुछ दिन पूर्व उसके ससुर की भी मृत्यु हो गई थी। घर पर वह अपनी सास के साथ रहती है। शिकायत के अनुसार, 23 नवंबर 2022 की शाम करीब पांच बजे जब वह धान लाने के लिए अपने खेत जा रही थी, तभी गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में उसे दबोच लिया। उन्होंने गन्ने के खेत में ले जाकर चाकू से धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे कुछ लोग दौड़े तो तीनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर उसने महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के हस्तक्षेप पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार को अनूप सिंह, सुमित सिंह व बब्बू सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। नियमानुसार महिला का चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Gonda : सामूहिक दुष्कर्म में तीन के खिलाफ प्राथमिकी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular