Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : साथी की हत्या से नाराज वकील आंदोलन की राह पर

Gonda : साथी की हत्या से नाराज वकील आंदोलन की राह पर

नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। फिरोजाबाद जिले में एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख रुपये मुआवजा व अधिवक्ताओं को शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग कर सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा।फिरोजाबाद जिले में सोमवार की सुबह टहलने के दौरान अधिवक्ता शिव शंकर दूबे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से यहां के वकीलों में नाराजगी है। इसके विरोध में बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में वकीलों ने नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में माधव राज मिश्र, विनय कुमार मिश्रा, देव प्रकाश शुक्ला, रवि चंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे, डीपी ओझा, सीडी ओझा आदि शामिल रहे।
इससे पूर्व मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय की अगुवाई में संघ के पदाधिकारियों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में दिवंगत अधिवक्ता के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा देने, प्रदेश में आएदिन हो रही वकीलों की हत्या को देखते हुए सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने व जरूरतमंद अधिवक्ताओं को एक माह के अंदर शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular