संवाददाता
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अन्तर्गत गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए रेलवे ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके चलते गोंडा-लखनऊ रेलखंड पर कर्नलगंज-सरयू स्टेशनों के मध्य स्थित समपार संख्या 282 स्पेशल 13 मई (सोमवार) रात्रि 10 बजे से 14 मई (मंगलवार) को प्रातः पांच बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी देते हुए डीआरएम लखनऊ कार्यालय में तैनात जनसम्पर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि परिणाम स्वरूप कर्नलगंज-हुजूरपुर (बहराइच) मुख्य सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। उन्होंने बताया कि आवागमन के लिए अन्य मार्ग उपलब्ध रहेंगे।
यह भी पढें : एक छोटी से टिप्पणी कर चुनाव हार गए थे अटल बिहारी!
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
