संवाददाता
गोंडा। सदर तहसीलदार डा. राजीव मोहन सक्सेना के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध जिला मुख्यालय के वकीलों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सात दिन से चल रही हड़ताल का अब कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिलने से वकील आंदोलन की रणनीति बदलने पर विचार कर रहे हैं। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा व बार एसोसिएशन के महामंत्री रितेश यादव के संयुक्त नेतृत्व में सोमवार को वकीलों ने तहसील में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। वकीलों ने आरोप लगाया कि एसडीएम वीके सिंह तहसीलदार की कारगुजारी के बारे में डीएम को सही रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं। वकीलों ने कहा कि उनका तबादला होने तक हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन को पूर्व अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी, बिंदेश्वरी प्रसाद दूबे, केके मिश्रा, माधवराज मिश्रा, गौरीशंकर चतुर्वेदी, विनय कुमार मिश्रा, रमेश दूबे, नंद गोपाल शुक्ला, कृष्ण मुरारी मिश्रा, राकेश कुमार शर्मा, डा. राजेश कुमार मिश्रा, संतोषी लाल तिवारी, डीपी ओझा, नंद गोपाल शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया।

यह भी पढें : यह 1861 वाली पुलिस है, मत करना ‘गुड सेमरियंस’ बनने की कोशिश!
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
