संवाददाता
गोंडा। नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों एवं विद्यालयों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अमृत काल के पंच प्रण थीम पर लोकगायन, लोकनृत्य, मोबाइल फोटोग्राफी, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद ने अमृतकाल के पंच प्रण इंडिया : 2047 पर जानकारी देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु अपनी भूमिका निभाने की बात कही। कार्यक्रम को डिग्री कॉलेज प्रबन्ध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, डा. रेखा शर्मा, डॉ चमन कौर, पवन सिंह ने भी सम्बोधित किया। जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र तरंग सारस्वत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केन्द्र गोण्डा द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है, जिसमें युवाओं को व्यक्तित्व विकास का मौका मिलता है। अमृतकाल के पंच प्रण कार्यक्रम अंतर्गत विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता एवं नागरिक कर्तव्य विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमशः 5000, 2500 एवं 1250 का नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ चमन कौर, जिला प्रशिक्षक रजनी कान्त तिवारी एवं पवन सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव उमेश शाह, सदस्य महेन्द्र छाबड़ा, प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ श्याम बहादुर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, मेजर राजेश द्विवेदी, भाजपा नेता राकेश तिवारी, प्रशिक्षक विनय श्रीवास्तव, यूथ अध्यक्ष रजनीश शुक्ल, सूरज गुप्ता, महंथू सिंह, नीतू, विकास, विशाल सिंह सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये युवा उपस्थित रहे।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
