जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर तहसील तरबगंज एवं कर्नलगंज में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़, बज्रपात, सर्प दंश और डूबने से बचाव हेतु छोटे-छोटे समूहों को जागरूक किया गया तथा सर्पदंश सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। बाढ़ प्रभावित छोटे-छोटे गांवों का समूह बनाकर आयोजित किए गए कार्यक्रम में सर्पदंश से बचाव हेतु को जागरूक किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, उनमें दिनारी, अमदही, साकीपुर, ऐली परसौली आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत में प्रति वर्ष लगभग 46 हजार लोगों की मृत्यु सर्पदंश से होती है, जिसमें आधे से अधिक लोगों की मौते विषहीन सर्पों के काटने से होती है। अगर लोगों में सर्पदंश प्रबंधन का ज्ञान हो तो इन मौतों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश से ज्यादातर मौतें मॉनसून के महीने में होती हैं। माना जाता है कि इस मौसम में ज्यादातर सांप अपने बिलों से बाहर निकलते हैं और वे विशेष रूप से खेती-किसानी का काम करने वालों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे लोगों को अधिक जागरूक रहने की जरूरत है। किसान को खेतों में जाने से पहले पैर में रबर के जूते का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे सांप के काटने से जहर शरीर तक पहुंचने की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा हाथों में दस्ताने और टॉर्च का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने सांप के काटने के पहले घंटे को बेहद अहम बताते हुए कहा कि वक्त पर सही इलाज मिल जाने से जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। रोगी को यथाशीघ्र एंटी-वेनम शॉट की जरूरत होती है।
गोंडा के प्रमुख न्यूरो सर्जन डॉक्टर सुजीत शुक्ला ने बताया कि देश में पाए जाने वाले लगभग 25 से 30 प्रतिशत सांपों में जहर होता है। हालांकि कोबरा और करैत जैसी कुछ प्रजातियां काफी जहरीली होती हैं। इनके काटने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को तत्काल एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाने की सख्त जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सांप काटे तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं ताकि समय रहते उपचार कर व्यक्ति की जान बचाई जा सके। सम्बंधित तहसीलों के नायब तहसीलदार व अन्य विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों को बाढ़, बज्रपात व सर्पदंश आदि से बचाव हेतु जागरूक किया।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
