Saturday, February 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : समीक्षा बैठक में छह अधिकारियों पर डीएम ने की कार्रवाई,...

Gonda : समीक्षा बैठक में छह अधिकारियों पर डीएम ने की कार्रवाई, रोका वेतन

गुणवत्ताविहीन व समय से कार्य न होने पर सीधे दर्ज होगी एफआईआर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में अनुपस्थित होने के कारण एक्सईएन सिंचाई विभाग खंड 1, 2, 3, एक्सईएन पैक्सफेड तथा एक्सईएन आवास विकास का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश देते हुए उप निदेशक उद्यान के पास डीएचओ का चार्ज होने के बावजूद बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिये हैं। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। डीएम ने कहा कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई गई तो संबन्धित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन से बजट मिलने के बाद भी जिन विभागों या ठेकेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है, वे तत्काल सुधार कर लें और तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा कराकर विभाग को हैण्ड ओवर कराएं।
समीक्षा बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। वहीं निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कार्यदायी संस्था से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा मनकापुर का निर्माण कार्य, नन्दिनी नगर इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य, कृषि कल्याण केन्द्र बेलसर, लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर, नरैचा छपिया में लोहिया पार्क, मिशन कायाकल्प, गन्ना मूल्य भुगतान, खाद्यान्न वितरण एवं कोटे की रिक्त दुकानों का आवंटन, श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक पंजीयन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, पीएम किसान सम्मान निधि सहित समस्त पेंशन योजनाओं तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न निर्माण कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायतों/आईजीआरएस का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, सीएमओ डॉक्टर रश्मि वर्मा, उपनिदेशक कृषि शैलेंद्र शाही, डीसी एनआरएलएम एनवी सविता, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, ईओ नगर पालिका गोंडा संजय कुमार मिश्र, कारागार अधीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी लाल जी दूबे, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार, जिला प्रोवेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Gonda : समीक्षा बैठक में छह अधिकारियों पर डीएम ने की कार्रवाई, रोका वेतन
RELATED ARTICLES

Most Popular