Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : समाधान दिवस में गैर हाजिर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट

Gonda : समाधान दिवस में गैर हाजिर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। शासन की मंशा के अनुरूप तहसील सदर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने मुख्य राजस्व अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को चकबन्दी अधिकारी पुराना व नवीन, सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, सहायक अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड, अवर अभियन्ता लघु सिंचाई प्रथम व द्वितीय, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड प्रथम, क्षेत्रीय वनाधिकारी, सहायक वन संरक्षक, सहायक विकास अधिकारी कृषि पण्डरी कृपाल व सहायक विकास अधिकारी (स.क.), पण्डरी कृपाल, मुजेहना व इटियाथोक समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे। परिणाम स्वरूप जन शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब हुआ। इस बीच जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार व एसपी आकाश तोमर ने मनकापुर तहसील पहुंचकर जन शिकायतें सुनीं। इस मौके पर एसडीएम आकाश सिंह समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह के अलावा सीआरओ जयनाथ यादव, एएसपी शिवराज ने पहुंचकर शिकायतों को सुना तथा उनके समुचित निराकरण का निर्देश दिया।

Gonda : समाधान दिवस में गैर हाजिर अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट

यह भी पढें : छह वर्ष से फरार CO व SO को नहीं खोज पा रही पुलिस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular