अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा का वेतन रोकने का निर्देश
जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग बंधु एवं व्यापार बन्धु व श्रम बन्धुओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारी बंधुओं ने बैंक, नगर में पार्किंग व बिजली आदि समस्याओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योग, व्यापार व श्रम विभाग से जुड़े मामलों का समाधान समय से कराया जाय। बैठक में उपायुक्त उद्योग व एलडीएम को निर्देश देते हुए कहा है कि व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं के व्यापार में अपेक्षित सहयोग करना सुनिश्चित करें। बैठक में व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। साथ ही बैठक में डीएम ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि एक साथ निकलकर शहर में पटरी पर दुकान लगाने वालों को हटवाकर समस्या का समाधान तत्काल कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सभी व्यापार बन्धुओं व उद्योग बन्धुओं को जानकारी देते हुए सहयोग की अपेक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं फूड विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा तत्काल लगवाना सुनिश्चित करें। बैठक में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन का वेतन रोकने के दिये निर्देश। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, ईओ नगरपालिका गोण्डा, जिला उद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, पीओ डूडा, एलडीएम, एआरटीओ प्रदूषण, ड्रग स्पेक्टर, फूड स्पेक्टर, एक्सईएन विद्युत, इनकम टैक्स विभाग, समस्त व्यापार बंधु, समस्त उद्योग बंधु व समस्त श्रम बन्धु के पदाधिकारी, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पक्षी की मौत
जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज-बेलसर-नवाबगंज मार्ग स्थित चंदई पाण्डेय पुरवा के पास विद्युत पोल की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी की मौत हो गई। सूचना पाकर मौक पर पहुंची वन विभाग के कर्मचारियों की टीम पक्षी के शव का पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया। घटना क्षेत्र के बढ़ई पाण्डेय पुरवा मोड़ के पास की है। यहां बुधवार को विद्युत करंट की चपेट में आकर राष्ट्रीय पक्षी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे परसपुर के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने लोगों से पटना के बारे में जानकारी लिया। वन दरोगा राम चन्दर सिंह ने बताया कि मृत मोर का पोस्टमार्टम करवाकर दफनाया जा चुका है।

पीडी ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
जिला ग्राम्य विकास के परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर ने गुरुवार को विकास खण्ड वजीरगंज के ग्राम पंचायत बंधवा में प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने इसके साथ ही क्षेत्र के कई अन्य ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। पीडी ने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत केके तिवारी आदि मौजूद रहे।

कार्यदायी संस्थाओं के साथ डीएम की बैठक
जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में सड़क निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय खंड, निर्माण खंड-एक व दो, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सड़क निर्माण से संबंधित सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों की सारी सड़कों को देखकर ठीक कराया जाय एवं सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाय। कहीं पर भी कोई सड़क खराब नहीं होनी चाहिये। जनपद में निर्माणाधीन सड़कों का कार्य निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आरटीओ से समन्वय स्थापित कर सड़कों के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर तत्काल सही कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश चौधरी, एक्सईएन प्रांतीय खण्ड प्रमोद कुमार त्रिपाठी, एक्सईएन निर्माण खंड-एक लाल जी, एक्सईएन निर्माण खंड-दो बीके त्रिपाठी, एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

सीडीओ ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को वजीरगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत ढ़ोढ़ियापारा में निर्माणाधीन गौ आश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र तक जाने वाले मार्ग पर ठीक कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया। सीडीओ ने कहा कि आश्रय निर्माण में तेजी लाए जाने की जरूरत है। उन्होंने यहां के अलावा सहिबापुर व बंधवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बन रहे दिव्यांग शौचालय का भी निरीक्षण किया। सहिबापुर में बने पंचायत भवन का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। ढोढियापारा ग्राम पंचायत में दिव्यांग शौचालय व गौ आश्रय केंद्र देख सीडीओ ने प्रधान दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ अंकुर सिंह की सराहना की। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर, बीडीओ विजय कात मिश्रा, एडीओ पंचायत केके त्रिपाठी, एपीओ केपी सिंह, एडीओ आईएसबी दयानंद सिंह व संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव मौजूद रहे।

गायत्री मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई कक्षाएं
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में बीए प्रथम प्रथम वर्ष की कक्षाओं का शुभारम्भ गायत्री परिवार के शिवानन्द राय एवं रामतेज मिश्रा द्वारा गायत्री मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। सस्ंकार शाला में छात्रा दीक्षा मेहता, फरहीन, हिना बानो, गुंजा, लक्ष्मी यादव आदि ने शिक्षा के उद्देश्य से सम्बन्धित प्रश्न पूछे, जिसका जबाब संस्कार शाला में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं ने बहुत ही विस्तार से दिया। संस्कार शाला का समापन व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका डा. नीतू सिंह, डा. आशू त्रिपाठी, गीता श्रीवास्तव, अनु उपाध्याय, सुनीता मिश्रा, अर्जुन चौबे, चन्द्र पाल वर्मा, शुभेन्दु वर्मा, हीरालाल वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

बीडीओ ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षण
रुपईडीह विकास खण्ड की बीडीओ वर्षा सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर कई स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। सर्वप्रथम वह ब्लाक मुख्यालय के समीप ही छतौनी ग्राम पंचायत में संचालित कंपोजिट विद्यालय में चल रहे कायाकल्प कार्यों एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कंपोजिट विद्यालय बनगाईं पहुंची, जहां किचन शेड का निर्माण किया जाना है। उन्होंने यहां पर स्थल चयन करते हुए सम्पर्क मार्ग दुरुस्त कराने तथा क्वारी बनवाकर फूल पौधे लगवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वह आगामी 30 अगस्त को कजली तीज मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंची। वहां मंदिर के समीप एक क्षतिग्रस्त निर्माणाधीन पुलिस का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बाद में मंदिर के पुजारी से मिलकर मेले की साफ-सफाई व विकास खण्ड स्तर से अपेक्षित अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस मौके पर एडीओ (आइएसबी) मो. आजम खान भी मौजूद रहे।

जुआ अधिनियम में सात गिरफ्तार
जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 40110 रुपये नगद, ताश के 52 पत्ते, 07 अदद मोबाइल फोन व 4 अदद मोटर साइकिलें बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में विजय प्रकाश पाठक पुत्र रामरूप पाठक निवासी खैरी थाना कोतवाली नगर, दद्दन श्रीवास्तव पुत्र शिवमूरत लाल निवासी गल्ला मण्डी थाना कोतवाली नगर, सोनू गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता निवासी बड़गांव थाना कोतवाली नगर, रिंकू पुत्र बाबूलाल निवासी बकठोरवा थाना इटियाथोक, रिखी राम पुत्र हीरालाल निवासी तुलसीपुर थाना कोतवाली देहात, जगदम्बा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा निवासी पण्डरी कृपाल (सुभागपुर) थाना कोतवली देहात तथा नकादू पुत्र मजीद निवासी साहबगंज नई बस्ती थाना कोतवाली नगर शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर जुआ अधिनियम का अभियोग दर्ज करके जेल रवाना किया गया।

विद्युत दुर्घटना में मृत आरक्षी को भावभीनी श्रद्धांजलि
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा बिजली विभाग की विजिलेंस टीम में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मृत्यु होने से उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में शोक सलामी तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री किशन लाल गौतम व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढें : प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने किया था भाई की हत्या!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
