Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसों में युवक की मौत, सात जख्मी

Gonda : सड़क हादसों में युवक की मौत, सात जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीते 24 घंटे के दौरान हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी दो व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने शुक्रवार को बताया कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-तरबगंज मार्ग पर पथरी बाजार के निकट बीती रात एक पिकअप ने बाइक सवार युवक मन्नू पाण्डेय (24) पुत्र त्रिपुराज पाण्डेय को टक्कर मार दी। वह अपने किसी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौट रहा है। ग्रामीणों तथा मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता की तरफ से स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एएसपी ने बताया कि सड़क हादसे की दूसरी घटना शुक्रवार को पूर्वान्ह मनकापुर थाना क्षेत्र के मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर जैदवा गांव के पास हुई। मसकनवा बाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने मनकापुर के तरफ से जा रहे टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। परिणाम स्वरूप टैम्पो गड्ढे में पलट गया और हादसे में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनकापुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरान्त गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को जिला मुख्यालय रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार ने बताया कि हादसे में छपिया थाना क्षेत्र के उजागरपुर गांव निवासी ओमप्रकाश, हीरालाल, बृजमोहन, राम खेलावन व राम चंदर जख्मी हुए हैं। यह सभी शादी विवाह में नृत्य संगीत (नौटंकी) का काम करते हैं। बीती रात धानेपुर थाना क्षेत्र के पेडरिया गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में नृत्य संगीत प्रस्तुत करने के उपरान्त आज पूर्वान्ह वे टैम्पो से गांव वापस लौट रहे थे। तीसरी घटना जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में पहाड़ापुर के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से जा रही दो बाईक में आमने-सामने टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया, प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कर्नलगंज-आर्यनगर मार्ग स्थित पहाड़ापुर के पास दो मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गईं। सड़क हादसे में रजनीश पुत्र वीरेंद्र सिंह (45) निवासी कमालपुर व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया।

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

रेडियो अवध पर प्रचार के लिए सम्पर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular