Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में युवक की मौत

Gonda : सड़क हादसे में युवक की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अयोध्या भेजा गया है। छपिया थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी गौरव वर्मा (23) बीती रात मोटर साइकिल से छपिया बाजार से अपने गांव पटखौली जा रहा था, जबकि ग्राम सुकरौली थाना परशुराम पुर जिला बस्ती निवासी बृजेंद्र (22) गोंडा से बस्ती की तरफ जा रहा था। रास्ते में प्रेमघन इंटर कॉलेज के पास पहुंचते ही दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। परिणाम स्वरूप गौरव वर्मा की मौके पर मौत हो गई। घटना में बृजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पर प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

यह भी पढें : सोशल मीडिया पर एक गलत पोस्ट से जा सकते हैं जेल

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular