Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत

Gonda : सड़क हादसे में मां बेटे की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में सोमवार की देर शाम एक सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) शिल्पा वर्मा ने बताया कि जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के छजवा निवासी साजन सोमवार की देर शाम अपनी बहन वर्षा (25) पत्नी सरस्वती नंदन, भांजे ऋषभ (02) व भांजी प्रियांशी (04) को मोटर साइकिल पर बिठाकर इटियाथोक थाना क्षेत्र के सेखुई गांव स्थित उसकी ससुराल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में बनगाई चौराहे के गोदी में अपने बेटे को लिए बाइक पर बैठी वर्षा अचानक मूर्छित होकर सड़क पर गिर गईं। इस बीच सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से मां बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह खतरे से बाहर है। मां-बेटे की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। सीओ ने बताया कि मां बेटे का शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राॅली चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular