Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

Gonda : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शनिवार को दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मोटर साइकिल धू-धू कर जलकर स्वाहा हो गई। जिले के मोतीगंज थाने के प्रभारी प्रबोध कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कहोबा चौकी अन्तर्गत बिरवा बभनी के पास आज दोपहर बाद एक कार और मोटर साइकिल में भिड़न्त हो गई। परिणाम स्वरूप जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी अमीर (30), उनकी मां वसीम बानो (50) तथा बहन अफसाना (20) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे सभी एक मोटर साइकिल से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनकापुर जा रहे थे। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही अमीर तथा वसीम बानो ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी अफसाना को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद मोटर साइकिल धू-धू करके जल गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले कार चालक को वाहन समेत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Gonda : सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर

अनुरोध

*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक👇 पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”,  रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’

Informer की आवश्यकता

गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं :  संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular