जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र के विद्यानगर निवासी रमन गुप्ता (20) पुत्र राधेश्याम गुप्ता मंगलवार की देर रात अपने ही गांव निवासी मोनू चौरसिया पुत्र थुल्लुर के साथ मोटर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। मनकापुर थाना क्षेत्र के तुर्काडीहा निवासी अमित पुत्र फागू राम भी अपनी मोटर साइकिल से झिलाही से मनकापुर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में गोंडा-मनकापुर मार्ग पर बंजरिया गांव के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। परिणाम स्वरूप दोनां वाहन चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। मोनू को भी गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
