Wednesday, March 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : सचिवों संग BDO ने की विकास कार्यों की समीक्षा

Gonda : सचिवों संग BDO ने की विकास कार्यों की समीक्षा

संवाददाता

गोंडा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की कोशिश है कि 15 अगस्त तक अमृत सरोवर का काम पूरा करके वहां ध्वजारोहण किया जाय। इसके लिए सीडीओ के निर्देश पर सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिव लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर कार्य की निगरानी कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए वजीरगंज के खंड विकास अधिकारी विजय कांत मिश्र ने बताया कि ब्लाक के चिन्हित 25 में से 18 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर का काम जोरों से चल रहा है। अन्य सात ग्राम पंचायतों में लक्ष्य पूरा होने के बाद काम शुरू होगा। 15 अगस्त को 16 अमृत सरोवर तालाबों पर झंडा फहराने का लक्ष्य है। गांवों में अन्य कार्यों को रोक कर सभी मनरेगा मजदूरों को अमृत सरोवर तालाब को पूरा कराने के लिए लगा दिया गया है। बीडीओ ने कई ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर कार्य का निरीक्षण किया। बीडीओ ने कार्यालय में सभी सचिवों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी की। बैठक में एडीओ पंचायत केके तिवारी समेत सभी सचिव उपस्थित रहे।

यह भी पढें : दो अंक के जोड़ भी न बता पाए कंपोजिट स्कूल के बच्चे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular