जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक अदालत ने 15 वर्ष पूर्व हुई दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में एक आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास तथा 60 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अब से करीब 12 वर्ष पूर्व इसी मामले में अदालत पांच अन्य अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुना चुकी है। फरार होने के कारण भगवान प्रसाद का परीक्षण उसकी गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ था। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) विनोद कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम मौजा शाहजोत (दूबे पुरवा) निवासी लाल कुमार तिवारी ने 11 मार्च 2008 को स्थानीय थाने पर अभियोग दर्ज कराया था कि वह अपने भाई जसवंत लाल व नानमून के साथ कटरा बाजार गया हुआ था। शाम करीब छह बजे घर लौटते समय मिशनरी स्कूल के पास गांव के ही निवासी रक्षाराम, टीड़ी, सालिकराम, तुलसीराम, राम अछैबर, भगवान प्रसाद उर्फ भगवाने और उनके रिश्तेदार धनलाल, छोटकऊ व ननकऊ ने उनके भाइयों जसवंत लाल व नानमून को घेरकर तमंचे से फायर करते हुए हमला बोल दिया। इस हमले में जसवंत लाल व नानमून की मौत हो गई। गोलियां चलने की आवाज सुनकर तमाम राहगीर पहुंचे तो हमलावर हवाई फायर कर धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना करने के उपरान्त दो सगे भाइयों की हत्या का पुख्ता साक्ष्य मिलने पर सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया। परीक्षण के दौरान एक आरोपी भगवान प्रसाद अदालत पर हाजिर नहीं हुआ। परिणाम स्वरूप उसकी पत्रावली अलग कर अन्य अभियुक्तों का विचारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) राजेश कुमार ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन करते हुए बचाव व अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों तथा अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने के उपरान्त भगवान प्रसाद उर्फ भगवाने को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। इससे पूर्व अदालत ने इस मामले में 22 जनवरी 2011 को रक्षाराम, टीड़ी, सालिकराम, तुलसीराम, राम अछैबर को उम्रकैद की सजा से दंडित किया था और साक्ष्य के अभाव में धनलाल, छोटकऊ व ननकऊ को दोषमुक्त कर दिया था।

अनुरोध
*अपने शहर गोंडा की आवाज “रेडियो अवध” को सुनने के लिए इस लिंक
पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप* https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh ’और रोजाना प्रातः 06 बजे से आरजे राशि के साथ सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना“ और 07 बजे से आरजे सगुन के साथ “गोनार्द वाणी“ में सुनें निर्गुण भजन, पूर्वान्ह 11 बजे से यादों का झरोखा, दोपहर 12 बजे से सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का प्रोग्राम ‘हैलो अवध’, दोपहर 1 बजे से आरजे खुशी के साथ सुनें महिलाओं पर आधारित कार्यक्रम “आधी दुनिया“, दोपहर बाद 3 बजे से आरजे सैंपी के साथ कार्यक्रम “ताका झांकी”, शाम 5 बजे से आरजे दक्ष के साथ किशोरों और युवाओं पर आधारित ज्ञानवर्धक कार्यक्रम “टीन टाइम”, रात 9 बजे से आरजे कनिका के साथ करिए प्यार मोहब्बत की बातें शो “सुधर्मा“ में। इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे प्रताप, आरजे शजर, आरजे अभिषेक, आरजे राहुल द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम। तो App डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का।’’ ऐप के SCHEDULE पर जाकर दिन भर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों का विवरण देख सकते हैं। साथ ही अपने मन पसंद गाने सुनने के लिए रेडियो अवध के ऐप पर CHAT में जाकर अथवा हमारे वाट्सएप नम्बर 9565000908 पर हमें मैसेज कर सकते हैं।’
Informer की आवश्यकता
गोंडा में जल्द लॉन्च हो रहे Radio Awadh को जिले के सभी कस्बों और न्याय पंचायतों में सूचनादाता (Informer) की आवश्यकता है। गीत संगीत व रेडियो जॉकी के रूप में अपना कैरियर बनाने के इच्छुक जिले के निवासी युवक युवतियां भी संपर्क कर सकते हैं : संपर्क करें : 9554000908 पर! (केवल वॉट्स ऐप मैसेज 9452137310) अथवा मेल jsdwivedi68@gmail.com
