प्रदीप पांडेय
गोंडा। इटियाथोक थाना क्षेत्र के गनवरिया पंचायत अंतर्गत गनवरिया व पंडित पुरवा गांव के बीच स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी महेश्वरी प्रसाद गोस्वामी का मंगलवार देर शाम को मडहा संदिग्ध परिस्थियों में जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि आगजनी के वक्त पुजारी मडहे में मौजूद नहीं थे। घटना में अंदर मौजूद बेड, बिस्तर, हॉर्न समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा लोगों ने कहा कि किसी के द्वारा यह आग जान बूझकर लगाई गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा की और मामले में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। घटना की जांच जानकारी होने पर जुटे ग्रामीणों ने जब तक आग को बुझाने का प्रयास किया आग ने विकराल रूप धारण कर अंदर रखे सामान को आगोश में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढें : विस्फोट से घर की छत उड़ी, महिला की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
