Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

Gonda : संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के छपिया थाने में पुलिस ने बुधवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिले के छपिया थाने के प्रभारी निरीक्षक केसी राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के समीप कोल्ड स्टोरेज के पास आज सुबह संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पाया गया। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी प्रदीप चौधरी (38) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई संदीप ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। राय ने कहा कि परिजनों के मुताबिक, मृतक नशे का आदी था। शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चलेगा। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

यह भी पढें :  घर में सो रही युवती की निर्मम हत्या

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular