Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प

Gonda : संदिग्ध अवस्था में अधेड़ का शव मिलने से हड़कम्प

संवाददाता

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। शव मिलने के बाद परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। सम्पूर्ण मामला कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के सिकरी गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह छोटे लाल (55) पुत्र सतई का शव गांव के पास स्थित रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। वहीं शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और छानबीन में जुट गयी है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति के यहां निमंत्रण खाने आये व्यक्ति संजय निवासी बैसन पुरवा गुरसड़ा पर कुकर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के गले में व शरीर के पिछले हिस्से व कपड़े पर खून के निशान भी मिले बताये गए हैं। इसी के साथ ही मृतक गूंगा व अविवाहित बताया जाता है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

रेडियो अवध पर विज्ञापन के लिए संपर्क करें :

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

क्या आप RJ बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

RELATED ARTICLES

Most Popular