Wednesday, April 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : संचारी रोग जागरूकता रैली का DM ने किया समापन

Gonda : संचारी रोग जागरूकता रैली का DM ने किया समापन

संवाददाता

गोंडा। जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने गांधी पार्क में संचारी रोग से सम्बन्धित जागरूकता अभियान का समापन किया। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को संचारी रोग अभियान तथा प्लास्टिक पालीथिन का उपयोग न करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभारी नियंत्रण तथा स्थाई उपचार हेतु जनपद में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ शहर के गांधी पार्क से किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों एवं आम जनमानस को स्वच्छता एवं संचारी रोगों व सभी को अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने, शौच के बाद साबुन से हाथ धुलने, बच्चा बुखार से पीड़ित होता है तो तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाने आदि की शपथ दिलाई गई। सीएमओ डॉ. आरएस केसरी ने बताया कि सभी संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, फाईलेरिया, दिमागी बुखार, कालाजार व टीबी आदि पर एक साथ प्रहार कर इन रोगों को समुदाय से ही नहीं, अपितु जनपद, प्रदेश और देश से दूर भगाना है। अभियान के दौरान टीमें गांवों में घर-घर जाकर लोगों को बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक करेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल में प्रार्थना के समय बच्चों को साफ सफाई रखने और नियमित हाथ धुलने को प्रेरित किया जाएगा। नगर पालिका, नगर पंचायत, गांव और शहरों में लोगों को जागरूक करेंगे। पानी इकट्ठा है, तो उसकी निकासी कराएंगे, नालियों में जल बहाव को अवरोधित ना होने देने, रुके हुए पानी के गड्ढों में सप्ताहिक एंटी लारवा, डीजल व मिट्टी के तेल का छिड़काव आदि ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति द्वारा जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा जनमानस में बीमारी से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी के प्रयोग करने के लिए प्रचार-प्रसार किये जाने पर जोर दिया जायेगा। इसी के साथ सीएमओ ने आमजन से अभियान में सहयोग के लिए अपील किया।
एसीएमओ डॉ. एपी सिंह ने शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के समक्ष समुदाय को दिमागी बुखार, डेंगू, मलेरिया, फाईलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया व टीबी जैसे संचारी रोगों से सुरक्षित रहने की भी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सभी दिमागी बुखार से गाँव, ब्लॉक, जनपद और प्रदेश को मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभियान के तहत व्यक्तिगत साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए विभिन्न सहयोगी विभागों के सहयोग से आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु आमजन से सहयोग प्रदान करने का अपील करते हुए कहा कि यदि आपके घर के आसपास या गाँव में कोई बच्चा बुखार या अन्य किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित दिखे, तो तुरन्त उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में ले जाने हेतु परिजनों को प्रेरित करें। आपके छोटे से प्रयास से किसी की जान बच सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान में ‘हर रविवार, मच्छरों पर वार’, ‘जन-जन ने ये ठाना है, मलेरिया डेंगू भगाना है’, ‘सूअर-मच्छर-गंदा पानी, दिमागी बुखार की रचे कहानी’, ‘साफ -पानी, साफ हाथ, दिमागी बुखार को देंगे मात’ ‘कचरा कचरे दानी में, सोएं मच्छरदानी में’ ‘दूर होंगे संचारी रोग, यदि मिलेगा आपका सहयोग’, ‘जनमानस में हो संचार, खत्म करेंगे कालाजार’, ‘लोगों के अंदर अलख जगे, बालू मक्खी दूर भगे’, ‘अब होगा अंतिम प्रहार, खत्म होंगे डेंगू कालाजार’ आदि नारों एवं स्लोगनों के माध्यम से आमजन को संचारी रोगों के रोकथाम एवं बचाव के बारे में जागरुक करने तथा समुदाय को स्वस्थ और सुपोषित बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉक्टर आर.एस. केसरी, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसीएमओ डॉक्टर एपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट एईएस जेई आशीष श्रीवास्तव, यूनिसेफ से डॉक्टर शेषनाथ सिंह, जसपाल सिंह सलूजा, एलबीएस कॉलेज प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें :  ब्लड बैंक पर STF का छापा, 301 यूनिट खून बरामद, सात गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular