Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। कृतज्ञ राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा देश के प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद कर रहा है। इस क्रम गोंडा में भी दिन भर अनेक प्रकार के आयोजनों के साथ दोनां महापुरुषों को याद किया गया। सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए संकल्प लिया गया। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने आयुक्त कार्यालय पर ध्वजारोहण करके सभी कर्मचारियों को “स्वच्छता ही सेवा” की शपथ दिलाई। सभागार में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया तथा दोनों राष्ट्र मनीषियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में शास्त्री जी के सादा जीवन उच्च विचार तथा देश के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर जीजीआईसी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये। इस अवसर पर एडीएम सुरेश कुमार सोनी, सीआरओ महेश प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा व मंत्री संदीप तिवारी सहित अन्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीएम ने छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर ओएसडी शिवराज शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी नईम अहमद, न्याय सहायक चन्द्र प्रकाश मिश्र, नाजिर वीरेंद्र तिवारी, सहित कलेक्ट्रेट अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

इस बीच शासन द्वारा नामित गोंडा की नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने बस स्टॉप, सिविल लाइंस, गुरुनानक चौराहा, अंबेडकर चौराहा सहित कई स्थानों पर जाकर स्वच्छता व साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। निरीक्षण के समय सीडीओ एम. अरुन्मौलि, नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, जिला कार्यक्रम समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन नगरीय नितेश कुमार राठौर आदि उपस्थित रहे। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा व सद्मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता व स्वच्छता हेतु अपना योगदान करने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर पीआरओ प्रशांत मिश्रा, पेशकार जयप्रकाश सिंह, गोपनीय सहायक मुजाहिद उस्मानी, उपनिरीक्षक अमित कनौजिया, रवि यादव, राहुल, प्रवीण सिंह, बेनजीर, दीपशिखा आदि उपस्थित रहे।

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रिजर्व पुलिस लाइन में बापू व शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता व सत्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गयी तथा उनके विचारों का अनुकरण करते हुए आदर्शो पर चलने का आहवान किया। एसपी ने बताया कि गांधी जी देश के राष्ट्रपिता कैसे बन गए और हर भारतीय उन्हें बापू क्यों कहने लगे। बाद में उन्होंने 14 सफाई मित्रों को पुरस्कृत किया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियां तथा थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों व थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया।

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज में ’आत्मनिर्भर भारत : गांधी शास्त्री दर्शन’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसे प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष वर्षा सिंह, एमएलके डिग्री कॉलेज बलरामपुर के पूर्व प्राचार्य डॉ ओपी मिश्र समेत कॉलेज के 26 छात्र-छात्राओं ने सम्बोधित किया। प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार पांडेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आत्मनिर्भरता के ऐतिहासिक पहलू पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ब्रिटिश काल में हम आत्म निर्भरता के स्थान पर एक बाजार बनकर रह गए। कार्यक्रम में मुख्य नियंता आरबीएस बघेल, जितेंद्र सिंह, बीपी सिंह, आरएस सिंह, शशि वाला, एसके श्रीवास्तव, जयशंकर तिवारी, पवन सिंह, मनोज मिश्रा, अमित शुक्ला, स्मिता सिंह, स्मृति शिशिर आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ रेखा शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संदीप श्रीवास्तव ने किया।

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती

नलिनी एकेडमी खैराबाग बडगांव में भी दोनों महापुरुषों की जंयती धूमधाम से मनाई गई। प्रबंधक पंकज कुमार भारतीय ने सभी को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। नेशनल पब्लिक स्कूल में भी उनका जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश छाबड़ा ने विद्यालय में ध्वजारोहण कर इन दोनों विभूतियों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्ता और रवि प्रकाश के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालय के बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनीता टंडन, उप प्रधानाचार्य कांति देवी, श्रवण उपाध्याय, विजय मिश्रा, अर्चना शुक्ला, दीपिका शुक्ला, चंद्र प्रकाश शुक्ला, हनुमान प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे।

आओ, अपनी प्रतिभा दिखाओ और नौकरी पाओ…

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScQq0qO3dAB93bn-Jq6HAWxmhwBtHBiwiCeL7ResBr93E2ZgA/viewform

परसपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहजौरा में प्रधान प्रतिनिधि सतीश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी को सत्य और अहिंसा का पुजारी बताया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाई कर्मी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। क्षेत्र के महर्षि दयानंद वैदिक इंटर कॉलेज में भी गांधी जयंती पर प्राचार्य सुरेंद्र तिवारी ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के स्टाफ एवं बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण के साथ ही आसपास सफाई की गई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा है विषय पर निबंध, स्लोगन व पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। हमारे सहयोगी राजेश पाण्डेय ने बताया कि इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य दर्शन कुमार, निधि चतुर्वेदी, शशि सिंह, सोमिल रस्तोगी, ऋचा तिवारी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, मंजीत, दिग्विजय, नीतू पाण्डेय, निधि जयसवाल, प्रियंका आदि उपस्थित रहीं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ लवकेश शुक्ला ने झंडारोहण किया। इसके बाद कर्मचारियों के साथ अस्पताल परिसर में साफ सफाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर डॉ आरके वर्मा, डॉ रवीन्द्र कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप पाण्डेय, फॉर्मासिस्ट एसएम चौधरी, डॉ विनीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह, एके सिंह, डॉ ओपी गुप्ता, डॉ दीपक कुमार, डॉ रेखा सिंह, शिववासिनी सिंह, चीफ फार्मासिस्ट आरएन वर्मा आदि मौजूद रहे।

आओ, अपनी प्रतिभा दिखाओ और नौकरी पाओ…

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScQq0qO3dAB93bn-Jq6HAWxmhwBtHBiwiCeL7ResBr93E2ZgA/viewform

जिले के इटियाथोक क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी दफ्तरों तथा शैक्षिक संस्थानों में बापू व शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। विकास खण्ड, अस्पताल व थाना समेत अनेक विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोहनपुर असिधा में ग्राम प्रधान मो. फारुख व शिक्षकां की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा में चैंपियन बेटी और यहां की पूर्व छात्रा सुप्रिया वर्मा ने पहुंचकर ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक सुरेश नारायण पांडेय की अगुवाई में कई कार्यक्रम हुए। कर्मचारी नेता कमल दूबे ने रेलवे फाटक के पास नीम के पौधे रोपित किए। हमारे इटियाथोक सहयोगी प्रदीप पांडेय ने बताया कि इस मौके पर गेटमैन मनीष कुमार, पंकज, कृष्ण मोहन वर्मा आदि उपस्थित रहे। महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में भी हर्षोल्लास के साथ गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। यह जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रामनाथ पांडेय, स्वामीनाथ द्विवेदी, पंडित श्यामधर शुक्ला, बृजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पदम नाथ पांडेय आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले श्रीमती रीता सिंह, श्यामधर शुक्ला, रामचंद्र चौहान, बुझावन, मुन्नालाल बारी आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजित चित्रकला, भाषण, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं अभय तिवारी, उत्सव पांडेय, सोनम विश्वकर्मा, तहरीन, आंचल प्रजापति, ज्योति भारती, शोभित पांडेय आदि को सम्मानित किया गया।

Gonda : श्रद्धापूर्वक मनाई गई बापू व शास्त्री की जयंती
RELATED ARTICLES

Most Popular