संवाददाता
गोंडा। जिले के मनकापुर क्षेत्र के निवासी शिवनंदन शुक्ल के महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक बनने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके चयन पर लोगों ने बधाई दी है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम बिहारी सिंह पुरवा निवासी कृष्ण देव शुक्ल के घर जन्मे शिव नंदन की प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर अंधियारी बाज़ार में हुई। एपी इंटर कालेज मनकापुर से इंटर मीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। बीए, एमए, और बीएड की परीक्षाा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से उत्तीर्ण की। 2014 में नेट/जेआरएफ की परीक्षा पास करके 2015 में जवाहर नवोदय विद्यालय में टीजीटी हिंदी के पोस्ट पर दो वर्ष तक कार्य किया। उसके बाद 2017 से अप्रैल 2022 तक दिल्ली माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में शिक्षण कार्य किया। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग से चयनित होकर असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में रानी दुर्गावती कॉलेज वाड्रफनगर जिला बलरामपुर में कार्यरत हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा हिंदी विषय में सहायक आचार्य के रूप में किसान पीजी कॉलेज सिम्भावली हापुड़ में नियुक्ति मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
