Thursday, March 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : शिक्षिका अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, सफारी बरामद

Gonda : शिक्षिका अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, सफारी बरामद

युवती की बरामदगी को लेकर कुछ देर बंद रहीं कस्बे की दुकानें

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के नवाबगंज थाने की पुलिस ने सप्ताह भर पूर्व दिन दहाड़े एक अविवाहित शिक्षिका के अपहरण में प्रयुक्त सफारी गाड़ी को बरामद करते हुए आरोपी युवक के दो साथियों को आपराधिक साजिश में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच अपहृत युवती की यथाशीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर कस्बे की दुकानें कुछ देर के लिए बंद रहीं। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि बीते 16 जुलाई को दिन दहाड़े नवाबगंज कस्बे से 21 वर्षीय एक युवती का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह शिक्षण कार्य हेतु अपने विद्यालय जा रही थी। प्रकरण में युवती की मां की तरफ से एक जिम संचालक प्रशांत सिंह निवासी तुलसीपुर माझा के विरुद्ध नामजद अभियोग दर्ज कराया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रशांत के बैंक खातों तथा जिम को सील करके युवती की बरामदगी के लिए टीमें गठित करके छापेमारी शुरू की। स्थानीय अभिसूचना तथा साइबर तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने पता लगाया कि आरोपी प्रशांत फरारी की अवधि में भी अपने दो दोस्तों विजय शंकर पाण्डेय उर्फ गोलू पुत्र हरि श्याम पाण्डेय निवासी महंगूपुर थाना नवाबगंज तथा पवन दुबे पुत्र धर्मराज दुबे निवासी नलकूप नंबर पांच के सामने मोहल्ला बेगमपुरा थाना कोतवाली अयोध्या के नियमित सम्पर्क में रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशांत ने सफारी गाड़ी का नम्बर निकालकर अयोध्या में ही एक सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया था। पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त वाहन को बरामद करते हुए उसके दोनों मित्रों को आपराधिक साजिश रचने तथा अपहर्ता की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। नवाबगंज से हमारे संवाददाता के अनुसार, युवती की बरामदगी की मांग को लेकर नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में आज स्थानीय दुकानदारों तथा पीड़ित युवती के परिजनों ने कस्बे में भ्रमण कर विरोध स्वरूप दुकानें बंद रखने की अपील किया। दोपहर तक प्रतीकात्मक रूप से काफी दुकानें बंद भी रहीं किन्तु बाद में सभी दुकानें खुल गईं। क्षेत्रीय भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ने भी अपर पुलिस अधीक्षक व तरबगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी से बात कर अपहृता को सकुशल बरामद को कहा। बताते हैं कि प्रकरण में पीड़ित परिवार लखनऊ जाकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी मिल चुका है। एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस की टीमें इस पर काम कर रही हैं। प्रशांत सिंह के करीबियों, सहयोगियों व रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवती को भी बरामद कर लिया जाएगा।

Gonda : शिक्षिका अपहरण कांड में दो गिरफ्तार, सफारी बरामद

यह भी पढें : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा जख्मी, लूट की दो बाइक बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular