Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : शिक्षा मित्र संगठन ने DM को भेजा मांग पत्र

Gonda : शिक्षा मित्र संगठन ने DM को भेजा मांग पत्र

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी सदर एवं प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरके सिंह को सौंपा तथा समस्याओं को निस्तारण कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संगठन के मांग पर जिला अधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद 2022 में शिक्षामित्रों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखा गया है। उपरोक्त की भांति विधानसभा लोकसभा तथा पंचायत चुनाव में भी शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त रखा जाय। गोंडा सदर तहसील में एक-एक करके कार्यरत बीएलओ की ड्यूटी को काटकर 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर अन्य शिक्षामित्रों की ड्यूटी लगा दी जा रही है जिसको संज्ञान में लेकर शिक्षामित्रों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त कराया जाए। पंचायत चुनाव 2020 में शिक्षामित्रों से बीएलओ का कार्य लिया गया था किंतु अद्यतन उनको उस अवधि का मानदेय भुगतान नहीं किया गया। कृपया शीघ्र मानदेय भुगतान कराया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी अन्य अधिकारियों द्वारा परिषदीय विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण में जिन शिक्षामित्रों ने ऑनलाइन अवकाश किसी कारण से नहीं ले पाते थे, उन्हें विभाग अनुपस्थित सम्बंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए स्पष्टीकरण की मांग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोंडा द्वारा की गई थी जो दर्जनों शिक्षा मित्रों ने अपना अपना स्पष्टीकरण कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करा दिया गया है। उन शिक्षामित्रों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अनुपस्थित अवधि का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत कराते हुए काटे गए मानदेय का भुगतान कराया जाए। उपरोक्त मांग पर दोनों अधिकारियों ने संगठन के प्रतिनिधियों को अस्वस्थ किया कि संबंधित मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर शिक्षामित्र बैजनाथ तिवारी शिव प्रसाद जयसवाल विनोद पांडे सहित अन्य शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

Gonda : शिक्षा मित्र संगठन ने DM को भेजा मांग पत्र

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular