Monday, February 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : शिक्षकों व मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित

Gonda : शिक्षकों व मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान आयोजित

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक प्राथमिक शिक्षक संघ इंटियाथोक के तत्वाधान में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान एवं मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय भीखम पुरवा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करुणाकर पाण्डेय एवं कार्यक्रम अधिकारी इंद्रावती वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान अध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक तृप्ति बंसल, स्वाति तिवारी, मुनीशा वर्मा, मनोज दीक्षित, देवेन्द्र पाल दुबे, सत्य कुमार, प्रमोद मिश्र, रामायण मिश्र, अली अहमद, विपुल पटेल, सुरेश कुमार, धर्मचंद, महेश चंद्र को कार्यक्रम के बीईओ, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक इंटियाथोक के प्रबंधक मनीष पाण्डेय, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक चौक गोंडा के प्रबंधक सुधीर कुमार शुक्ल, इण्डियन बैंक के प्रबंधक अभिनव पाण्डेय, समाजसेवी राजेश दूबे द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इटियाथोक क्षेत्र के मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों का सराहनीय कार्य विद्यालयों में दिख रहा, जिससे समाज का विश्वास परिषदीय विद्यालयों के प्रति बढ़ रहा है। प्रबंधक सुधीर शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बैंक द्वारा जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त करने के बाद शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। शिक्षकों को पुरस्कार दिलवाने वाले विद्यार्थी ही होते हैं। कार्यक्रम में गूगल गर्ल अंशिका मिश्रा, सुप्रिया वर्मा, बबली मिश्रा, नैतिक, सान्वी आदि विद्यर्थियों के प्रतिभा प्रदर्शन से सब लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष शुक्ल ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम प्रसाद, मनोज यादव, केके सोनकर, ऋतुराज यादव, राधेरमण यादव, मंत्री राकेश यादव, दिलीप गुप्ता, कहकशाँ बेगम, हरिशंकर तिवारी, सुभाष विश्वकर्मा, नन्दन शुक्ल, परवेंद्र, सुरजीत, शिव प्रकाश पाण्डेय, शौनक शुक्ल, सौरभ मिश्र, जगत नरायन राजभर, आनंद पाण्डेय, रिंकू गिरी, सुशील नायक सहित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular