Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : शिक्षकों ने सांसद को दिया मांग पत्र

Gonda : शिक्षकों ने सांसद को दिया मांग पत्र

संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का 100 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आनद कुमार त्रिपाठी और मंत्री विजय नारायण पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आज विश्नोहरपुर आवास पर मिला और शिक्षकों की समस्याओ का 16 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या के निस्तारण कराने की मांग की। शिक्षकांे की मांग है कि 2022-23 में निःशुल्क किताबों का वितरण अब तक नहीं हो पाया है। पूरी संख्या में किताबों की आपूर्ति अविलम्ब कराने की मांग की गई है। कई सालांे से प्रोन्नति नहीं होने के कारण वरिष्ठता सूची जारी करने रिक्त पदों को प्रोनन्ति से भरने की मांग शिक्षकों द्वारा की गई है। सत्यापन के अभाव में शिक्षकांे का बाधित वेतन को निर्गत करने की मांग की। 800 शिक्षकों के जीपीएफ में जमा धनराशि सार्वजनिक करने और जीपीएफ की पासबुक शिक्षकों को दिलाने और विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर डालने की मांग की है। 2004 के बाद से शिक्षकों को प्रोनन्ति वेतनमान नहीं दिया गया है। शिक्षकांे की मांग है कि 2005 से 2022 तक के सभी पात्र शिक्षकों को प्रोनन्ति वेतनमान दिलाया जाए। अवकाश अवधि में कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिलाये जाने की मांग प्रतिनिधि मंडल द्वारा की गई। चाइल्ड केयर लीव में व्याप्त अनियमितता, शिक्षकांे और बीएसए आफिस में कार्यरत जिम्मेदारांे के लिये सिटीजन चार्टर लागू करने, शिक्षकों को विद्यालयों में अपने खर्चे से विद्युत कनेक्शन कराने के लिये मजबूर करना और फिर उस पैसे का विभाग से भुगतान न होने की समस्या का समाधान कराने की मांग शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा करते हुए मुझसे प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक इंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र प्रकाश तिवारी, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, नन्द कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, जगन्नाथ सिंह, राजमगल पाण्डेय, ऋषि तिवारी, नागेंद्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Gonda : शिक्षकों ने सांसद को दिया मांग पत्र

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular